फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हम नैन बिछाए हैं हे गणपति आ जाओ..

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में गणेश महोत्सव की धूम है। जगह-जगह पंडालों में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना का दौर जारी है। डाकपत्थर स्थित जेई क्लब में चल रहे महोत्सव के तीसरे दिन सुबह आठ बजे भगवान गणेश को स्नान कराया गया। विशेष पूजा-अर्चना की गई। हलुवा और मोदक का भोग लगाया गया।
विज्ञापन


शाम छह बजे आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधरो, गणपति सबसे प्यारा है, सुखकर्ता की दुख हर्ता विघ्न विनाशक, हम नैन बिछाए हैं, हे गणपति आ जाओ भजन पर भक्त जमकर झूमे।



इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन किए। पंडाल गणपति के जयकारों से गुंजायमान रहा। भजन संध्या के चलते पंडाल को विशेष तौर पर सजाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, अभिनव चौहान, सौरभ उनियाल, संदीप सक्सेना, नवीन पटवाल मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर घरों में विराजमान हुए भगवान गणेश को लोगाें ने पूजा। विकासनगर और आसपास के क्षेत्र और मंदिरों में विराजमान गणपति की विशेष पूजा की गई। सहारनपुर रोड हरबर्टपुर स्थित वैष्णो मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें