फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपुलिस ने आरोपी के चार साथियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में की कार्रवाई
विज्ञापन

I

I
I

Iएक तमंचा और तीन कारतूस बरामद, वाहन सीजI

वाहन में सवार होकर सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराना पांच युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही आरोपी के चार साथियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ लड़के तमंचा लहराते हुए मसूरी से देहरादून की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने चौकी कोलू खेत पर बैरियर लगाकर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। वाहन में पांच लोग सवार थे। सभी को नीचे उतारकर तलाशी ली गई। इस दौरान नरेंद्र राठी निवासी अलीपुर, थाना भोंडसी गुड़गांव, हरियाणा के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए। अन्य चार युवकों में अरुण निवासी हरियाहेडा, जिला गुड़गांव, हरियाणा, पंकज और प्रवीण निवासी हसनपुर, हरियाणा और लुकबीर निवासी भरथेला सेक्टर 26 द्वारिका, हरियाणा पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। आरोपी नरेंद्र राठी पर पहले से भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें