दून में मई माह के अंतिम दो दिनों में लगभग पूरे महीने के बराबर बारिश दर्ज की गई है। 30 और 31 मई में मौसम विभाग ने 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। जबकि, शेष 29 दिनों में 52 मिलीमीटर वर्षा हुई। कुल मिलाकर पूरे मई माह में 102 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले 48 घंटे में मसूरी में करीब 90 मिलीमीटर और सहस्रधारा में 48 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दरम्यान दून के पारे में भी लगभग 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बुधवार को बारिश के कारण देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य सड़कें मलबा आने से अवरुद्ध रहीं।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय इलकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हो सकती है। दून में भी गरजा के साथ तेज बौछारें और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पिछली 28 मई तक दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब बना हुआ था जो अब 26 डिग्री तक पहुंच गया है।
ये मार्ग रहे अवरुद्ध
राष्ट्रीय राजमार्ग
चकराता-लाखामंडल
राज्य मार्ग
हरिपुर-इच्छाड़ी-क्वानू मीनस मोटर मार्ग
जिला मार्ग
पीआरडी मोटर मार्ग
ग्रामीण मार्ग
मोलधार-सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग
मालदेवता-सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग
सहस्त्रधारा-कार्लीगार्ड मोटर मार्ग
छमरोली-सरोना मोटर मार्ग
गडोल-सकरोल मोटर मार्ग
दमन-देसऊ मोटर मार्ग
कोठा बैंड-पंजिया मोटर मार्ग
डेल्टा-मंडोली मोटर मार्ग
लक्ष्य लुधेरा क्यारी कस्टा मोटर मार्ग
नराया-लोरली मोटर मार्ग
-साहिया-क्वानू मोटर मार्ग
-गुरमऊ मोटर मार्ग।
-
-
तापमान
अधिकतम-26.2,
न्यूनतम- 21.6
सूर्योदय-05:17
सूर्यास्त-07:14