फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईवे से लेकर गली मोहल्लों तक में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश होने से देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव हो गया है। इसकी वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। गली-मोहल्लों में जलभराव से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकतर रिहायशी काॅलोनियों में पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो गया है जिससे लोग अपने घरों में कैद हैं। पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, नरगिस कश्यप ने बताया कि बरसात के पहले पानी की निकासी को लेकर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं बनाए जाने के कारण इस प्रकार की स्थिति पैदा हुई है।



नगर के मेन बाजार से होकर गुजरने वाले देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव के कारण आवाजाही करने वाले वाहन पानी में बंद हो रहे हैं, जिससे मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र के रास्तों पर डाली गई पेयजल लाइन की मिट्टी धंस जाने के कारण वाहन सड़कों पर फंस रहे हैं। अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर में जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरत के हिसाब से इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा नालों व नालियों की सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें