Iपुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे शातिर वारंटी को बागपत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मसूरी में एक होटल में घुसकर मारपीट और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर दिल्ली-सहारनपुर रोड वंदना चौक बागपत उत्तर प्रदेश से मालू निवासी फखरपुर मोहम्मद शाहपुर जिला बागपत उत्तर प्रदेश का गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर थाना दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।I