कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर के घमोलो गांव निवासी गुलबहार अली के खिलाफ वर्ष 2019 में चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।