विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने बिजली चोरी और चेक बाउंस के मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि जीवनगढ़ निवासी शमशाद के खिलाफ बिजली चोरी और नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर निवासी मौसिन खान पर चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज है। बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। रविवार को दोनों वारंटियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद