विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के मामले में वारंटी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे के कौटला मोहल्ला निवासी आसकीन पर वर्ष 2013 में हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। बताया कि न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को वारंटी को मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर से बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संवाद