फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (बुधवार को) भी मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों के साथ 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन




मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिला। मंगलवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, नई टिहरी का तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का दो डिग्री के कमी के साथ 10.4 और मुक्तेश्वर का एक डिग्री की कमी के साथ 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें