फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भुगतान न होने पर दी तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी मालिकों ने पूर्व में किए गए कार्याें के भुगतान की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। बताया कि अब तक एक साल पुराने कार्यों का भुगतान नहीं किया गया है। जेसीबी मालिकों ने 10 अक्तूबर तक भुगतान न होने पर 13 को लोक निर्माण कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को एक दर्जन जेसीबी मालिक तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम की अनुपस्थिति में अधिकारियों को उनके नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बीते साल वर्षाकाल के दौरान लोक निर्माण विभाग ने 1 जून से 15 अक्तूबर तक मलबा आने से बाधित मोटर मार्गाें को खोलने के लिए अनुबंध किया था। उनकी ओर से अनुबंध की पूरी समयावधि के दौरान सुचारू रूप से कार्य किय गया, लेकिन अब अधिकारी बजट के अभाव की बात कहकर कार्यों के भुगतान में टालमटोल कर रहे हैं।



उन्होंने कहा कि भुगतान न होने से सभी जेसीबी मालिक आर्थिक रूप से परेशान हैं। ज्ञापन देने वालों में अतर सिंह, गंभीर सिंह, इंद्र सिंह, कृपाल राणा, खुशीराम, यशपाल ठाकुर, धूमि आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







भुगतान का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट जारी होने के साथ भुगतान कर दिया जाएगा।

- आदित्य ठाकुर, सहायक अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें