देहरादून। नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। आईटी पार्क में आयोजित वॉकथॉन में नाबार्ड के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान नाबार्ड के महाप्रबंधक शशि कुमार ने सतर्कता और नैतिक आचरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नाबार्ड की ओर से 26 अक्तूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा नाबार्ड ने राज्य के सभी जिलों में अपने कार्यालयों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया है। संवाद