पंचायत चुनाव के लिए सहसपुर विकासखंड में बनाए गए 247 मतदान केंद्रों पर आज (सोमवार) मतदान होने हैं। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सहसपुर के गुरुराम राय इंटर काॅलेज में बनाए गए नियंत्रण कक्ष से निकलीं पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। पहले चरण में पछवादून के विकासनगर व जौनसार बावर क्षेत्र के कालसी और चकराता ब्लाॅक में मतदान संपन्न हुआ था। यहां 79.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब सहसपुर ब्लाॅक में दूसरे व अंतिम चरण में मतदान होगा। यहां मतदान के लिए 247 केंद्र बनाए गए हैं। रविवार की सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों पर भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। आज सुबह आठ बजे मतदान होगा।