फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डाकपत्थर पीजी कॉलेज में 29 सितंबर को होगा मतदान

Tue, 22 Sep 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डाकपत्थर) में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव को लेकर सोमवार को बहुउद्देशीय भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 24 संभावित प्रत्याशियों ने हस्ताक्षर कर अपनी दावेदारी पेश की। बैठक में प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव संपन्न होने तक परिसर में शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रहनी चाहिए। माहौल खराब न हो, इसके लिए महाविद्यालय में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बैठक का संचालन करते हुए असिस्टेंट प्रो. अरविंद पैन्यूली ने प्रत्याशियों और विद्यार्थियों को चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 23 सितंबर को नामांकन पत्र मिलेंगे और 24 सितंबर को विधिवत नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 26 सितंबर को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा होगी। 29 सितंबर को सुबह के समय मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। बैठक में डाकपत्थर चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह और शिशुपाल राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। चौकी प्रभारी ने सभी संभावित प्रत्याशियों और भारी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें