फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग पालिका में बीते छह साल में घट गए 2023 मतदाता, गौचर में संख्या में हुआ इजाफा

Wed, 11 Dec 2024 12:43 PM IST
रेनू सकलानी लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

वर्ष 2016 में नगर पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद कर्णप्रयाग में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई जिसके बाद वर्ष 2018 के पालिका चुनावों में करीब 8297 मतदाता पंजीकृत हुए।
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका कर्णप्रयाग में बीते छह सालों में 2023 से अधिक मतदाता घट गए। वर्ष 2018 के चुनावों में यहां मतदाताओं की संख्या करीब 8297 थी। वहीं छह साल बाद हालिया बनी सूची में मतदाताओं की संख्या महज 6274 रह गई। जबकि गौचर नगर पालिका सहित थराली नगर पंचायत और गैरसैंण नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

 

निकाय चुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों के स्तर पर भी तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य ने जहां अपने दलीय स्थिति में सीटों के सामान्य, महिला, एससी या ओबीसी होने पर टिकट के दावेदारों की सूची तैयार कर अपने नेताओं को भेज दी है। वहीं निकायों ने भी मतदाता सूची तैयार कर ली है।

500 से अधिक मतदाता पालिका से हट गए
कर्णप्रयाग नगर पालिका में इस बार मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2016 में नगर पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद यहां मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई जिसके बाद वर्ष 2018 के पालिका चुनावों में करीब 8297 मतदाता पंजीकृत हुए। हालांकि इस बार परिसीमन के तहत सेमी, ग्वाड़ और देवतोली को पालिका से हटा दिया गया है जिससे यहां के 500 से अधिक मतदाता पालिका से हट गए।

विज्ञापन


बावजूद पालिका में इस बार 2023 मतदाता घट गए। जबकि गौचर की बात करें तो यहां मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां वर्ष 2018 में 6565 मतदाता थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 8471 हो गई है। वहीं थराली नगर पंचायत में 301 मतदाता बढ़े। यहां वर्ष 2018 में 2652 मतदाता थे जो इस बार 2953 हो गए। जबकि गैरसैंण में वर्ष 2018 में पंजीकृत 4964 मतदाताओं में 259 की बढ़त होते हुए इस बार 5223 मतदाता पंजीकृत हैं।


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: कारगिल-लद्दाख तक डुंडा के ऊनी कपड़ों की गरमाहट, उद्योग से जुड़े जाड़-भोटिया व किन्नौरी समाज के लोग

विज्ञापन

कर्णप्रयाग का सबसे बड़ा वार्ड सुभाषनगर

कर्णप्रयाग नगर पालिका का सबसे बड़ा वार्ड सुभाषनगर है जहां 1543 मतदाता पंजीकृत हैं। यहां सिमली, पाडली, सांकरी और सुभाषनगर हैं जिसमें सिमली क्षेत्र में 587 और सुभाषनगर में 956 कुल 1543 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं सबसे छोटा वार्ड मुख्य बाजार है जिसमें 457 मतदाता है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें