चुनाव में लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपील के साथ पेट्रोल पंपों ने रेट में छूट भी ऑफर की है।
मतदान के बाद जो व्यक्ति अंगुली पर निशान दिखाएगा, उसे शहर के 15 पेट्रोल पंपों पर 50 पैसे प्रति लीटर छूट मिलेगी।
दून पेट्रोल डीलर्स वेल्फेयर एसोसिएशन सचिव अमरजीत सेठी ने बताया कि यह योजना मतदान वाले दिन ही लागू होगी।
मकसद अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। वोटिंग के दिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चुने हुए 15 पंपों पर मशीन लगाकर जांच की जाएगी।
जो व्यक्ति निशान दिखाएगा, उसकी इंट्री कर पेट्रोल में 50 पैसे प्रति लीटर छूट दी जाएगी। फिलहाल 10 पेट्रोल पंपों ने हामी भर दी है, शनिवार को बाकी 5 के नाम भी तय हो जाएंगे। इसके बाद इनकी सूची जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।