चकराता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस स्वयंसेवियों ने नशा मुक्ति रैली निकाली। अभियान के तहत ग्राम सैंजाड़ से खड़कोटा तक जन जागरूकता रैली निकाली और मुख्य मार्ग पर साफ सफाई अभियान चलाया। शिविर के बौद्धिक सत्र का शुभारंभ मुख्य वक्ता महावीर सिंह व कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह राणा की ओर से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। बौद्धिक सत्र में महावीर चौहान ने स्वयंसेवियों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते हुए एड्स जैसी गंभीर बीमारी के कारणों एवं उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर शमशेर सिंह, विनोद तोमर, राजेंद्र सिंह चौहान, रमेश नेगी, दिनेश नेगी, राजेंद्र नेगी, सुनील नेगी सहित स्वयंसेवी आर्यन चौहान, प्रियांशु, अजय, नरेंद्र, आयुष, अंशिका आदि उपस्थित रहे। संवाद