फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब से होने वाली कमाई कुमाऊं रेजीमेंट के फंड में जमा करेंगे ब्रिगेडियर सतीश

विज्ञापन
ब्रिगेडियर सतीश के इस्सारी की पुस्तक विजन करेज एंड सर्विस का कवर।---करन की खबर - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
सेना में करीब 33 साल तक देश की सेवा करने वाले रिटायर्ड ब्रिगेडियर सतीश के इस्सारी ने पद्मभूषण, महावीर चक्र विजेता पूर्व चीफ ऑफ आर्मी जनरल तपीश्वर नारायण रैणा के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘विजन करेज एंड सर्विस’ लिखी है। सतीश ने किताब से होने वाली कमाई कुमाऊं रेजीमेंट के फंड में जमा करने की बात कही है। रिटा. ब्रिगेडियर सतीश के इस्सारी ने बताया कि पूर्व चीफ ऑफ आर्मी जनरल तनीश्वर नारायण रैणा ने कुमाऊं रेजीमेंट में रहकर देश की लंबे समय तक सेवा की। पुस्तक में रैणा के जीवन का संघर्ष और देश सेवा के जज्बे को दर्शाया गया है। पूर्व चीफ आर्मी जनरल तपीश्वर नारायण रैणा ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अपनी एक आंख की रोशनी खो दी थी। बावजूद इसके उनकी देश सेवा का भाव कम नहीं हुआ और चुनौतियों का सामना करते हुए वह सीमा पर डटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें