रजिस्ट्रार कार्यालय में हुए फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई। इस याचिका के बाद अभियोजन ने दो दिन का समय मांगा है। अब इस पर बुधवार को सुनवाई होगी। इसके साथ ही अधिवक्ता इमरान और दूसरे आरोपी डालचंद की जमानत याचिका भी कोर्ट में दाखिल हुई।
अधिवक्ता कमल विरमानी की जमानत याचिका सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई। कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के लिए बुधवार का समय निर्धारित किया है। बताया है कि अभियोजन पक्ष ने दो दिन का समय मांगा था। इसलिए बुधवार को जमानत पर बहस होगी। वकील इमरान और कमल विरमानी सहित नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार रात गिरफ्तारी के बाद कमल विरमानी को रविवार दोपहर ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।