फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम में वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन और सुभारती अस्पताल द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में इन बीमारियों के मरीजों की भी जांच हुई। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच कर मरीजों को चिकित्सीय परामर्श भी दिया।
विज्ञापन

शिविर में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पुष्कर सिंह, तहसीन आजाद, मास्टर मुस्तकीम और अमजद अंसारी का भी सहयोग रहा। शनिवार को माजरा में पार्षद आफताब आलम के निवास और उनके सहयोग से सुभारती अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 131 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें बुजुर्गों और युवाओं की संख्या ज्यादा थी। लगभग 76 लोगों में सामान्य चिकित्सा संबंधी समस्या पाई गई। 11 लोगों में अस्थि रोग की समस्या मिली, जबकि पांच महिलाओं को महिला संबंधित समस्याएं पाई गई।
अधिकतर लोगों को सीजनल वायरल बुखार और कोल्ड की शिकायत थी। बच्चों में कमजोरी और थकान के लक्षण मिले। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए जरूरी परामर्श दिया। मरीजों की जांच करने वाले डॉक्टरों की टीम में डॉ. सौरभ दुबे, डॉ. सागर जैन, डॉ. भावना रोहिल्ला, डॉ. कांता कुमार, टेक्नीशियन पूजा, पैरा मेडिकल स्टाफ से उर्मिला, अनीता, सोनी पंवार, अश्वनी कुमार, नसुरुद्दीन, विशाल आदि मौजूद थे। शिविर में अस्पताल के मार्केटिंग हेड रोहित माथुर, रिलेशनशिप मैनेजर चेतन गुरुंग और एक्सटर्नल पीआरओ राजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें