फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने चलाया अभियान, आतंक का प्रयार्य बने बीस बंदर पकड़े

सार

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा नागरिकों की समस्या को देखते हुए बंदरों को पकड़ने का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।हरबर्टपुर नगर पालिका के विभिन्न वार्ड में बंदरों के आतंक से नागरिक आजिज आ चुके हैं। रोकने का प्रयास करने वालों व बच्चों पर बंदर रोजाना हमले भी कर रहे हैं। तिमली वन रेंज के रेंजर एडी सिद्दीकी ने बताया कि नगर पालिका के दिशा-निर्देशन में बंदरों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित तरीके से रेंज की दर्रारीट बीट में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के आतंक से परेशान नागरिकों को वन विभाग ने थोड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है। बीस बंदर पिंजरे में कैद कर लिए गए हैं। नगर पालिका की मांग पर वन विभाग ने बंदरों को पकड़कर तिमली रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा नागरिकों की समस्या को देखते हुए बंदरों को पकड़ने का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

हरबर्टपुर नगर पालिका के विभिन्न वार्ड में बंदरों के आतंक से नागरिक आजिज आ चुके हैं। नगर में लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या व उनके उत्पात से नगरवासी मुसीबत में हैं। पूर्व सभासद जनार्दन जोशी, फुरकान अली, केमिस्ट अरुण कुमार, पेंट विक्रेता अमित शर्मा का कहना है कि बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है। किसी भी समय में घरों में आकर खाने का सामान व कपड़े आदि उठा ले जाते हैं। रोकने का प्रयास करने वालों व बच्चों पर बंदर रोजाना हमले भी कर रहे हैं।
नगर में बढ़ रहे बंदरों के आतंक की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने वन विभाग को पत्र लिखकर बंदरों की धरपकड़ को अभियान चलाने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पिंजरा लगाकर बीस बंदरों को पकड़ लिया। तिमली वन रेंज के रेंजर एडी सिद्दीकी ने बताया कि नगर पालिका के दिशा-निर्देशन में बंदरों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित तरीके से रेंज की दर्रारीट बीट में छोड़ दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि बंदरों के आतंक को कम करने के लिए उनकी धरपकड़ का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें