फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अनुबंध की शर्तों का किया उल्लंघन, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर थाना क्षेत्र में अनुबंध की शर्ताें के उल्लंघन पर एक कंपनी के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेसर्स विन्डलास बायोटेक लिमिटेड के प्रतिनिधि राजेश राणा निवासी मोहब्बेवाला पटेलनगर ने तहरीर दी थी। बताया था कि गत एक जनवरी को परिवहन कंपनी अंचल एक्सप्रेस के साथ फार्मास्यूटिकल वस्तुओं के परिवहन के लिए अनुबंध हुआ था।, लेकिन अंचल एक्सप्रेस ने अन्य कंपनी मेसर्स जैसन इंटरप्राइजेस को जिम्मेदारी सौंप दी। उन्हें जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि जैसन इंटरप्राइजेस ने 24 मार्च को उनसे 20 लाख रुपये की मांग की। थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि पटेलनगर निवासी अंचल एक्सप्रेस के प्रतिनिधि हेमंत शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवादं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें