फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीण नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को देंगे पूर्ण सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

सेलाकुई। ग्राम सभा सहसपुर के ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर चिंता जाहिर की। इसके साथ ही लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील की गई। बैठक में पहुंचे थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने ग्रामीणों के इस मुहिम की प्रशंसा की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित बैठक में नशा मुक्ति सामाजिक संस्था के अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कहा नशा बचने वाले लोगों की सूचना पुलिस की दी जाएगी। कहा कि सहसपुर में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता हुआ या खरीदता हुआ पाया गया उसे अनदेखा नहीं किया जाएगा। कहा कि ग्रामीण नशे खिलाफ अभियान में पुलिस को पूर्ण सहयोग करेगी। इस मौके पर फिरोज अहमद, सलीम खान, अब्दुल, हर्षित गुप्ता, आलिम, इस्लाम, रिजवान, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें