फोटो...
सेलाकुई। तीर्थयात्रा कर लौटे सेलाकुई के ग्रामीणों ने रविवार को राजा रोड स्थित ज्वाला माता मंदिर प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया। ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पंडित पंकज गोदियाल ने बताया कि ग्रामीणों ने नौ दिवसीय यात्रा पूर्ण करने के बाद यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ को सनातन संस्कृति में बहुत अधिक महत्व दिया गया है। आध्यात्मिक दृष्टि के साथ साथ यह शारीरिक और मानसिक लाभ भी पहुंचता हैं। बताया कि हमें समय-समय पर यज्ञ करते रहना चाहिए। इस मौके पर पंडित दीपक पोखरियाल, प्रकाश नवानी, अनीता गुसाईं, कल्याण सिंह, नीलम, मंजू, सुनीता, शोभा गिरी आदि उपस्थित रहे। संवाद