फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीणों को दिया वन अग्नि नियंत्रण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

सेलाकुई। वन विभाग की ओर से वनों में लगने वाली आग की रोकथाम के लिए रुद्रपुर अनुभाग में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी और मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त बीट वाचर एवं फायर वाचर और ग्रामीणों को व्यक्तिगत सुरक्षा और वन अग्नि नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। वन प्रभाग कालसी केएन भारती, उप प्रभागीय वनाधिकारी शिप्रा शर्मा के नेतृत्व में मॉकड्रिल की गई। उन्होंने ग्रामीणों से वनों में आग न लगाने और घटना की सूचना तत्काल वन कर्मियों को देने की अपील की। बताया कि वनों को आग से बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस मौके पर पंकज ध्यानी, दीपक उनियाल, लोकेश धामी, भगत रावत, राजेश पाल, अशोक कुमार, सतपाल चौहान, पवन कुमार, अमित नेगी, विपिन चौहान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें