फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में ग्रामीणों ने अवैध खनन का आरोप लगाकर डंपरों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई क्षेत्र में स्वारना नदी के पुल के पास आवंटित पट्टे पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने खनन सामग्री से भरे कई डंपर को भी रोक दिया। शिकायत पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने खनन कारोबारियों और कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। विधायक ने थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिधियों ने स्वारना नदी के पुल के पास आवंटित पट्टे से खनन सामग्री लेकर जा रहे डंपरों को रोकना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। इस दौरान खनन कारोबारियों और कर्मचारियों की ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें