फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

त्यूणी। पुलिस ने ग्राम बागी में सोमवार को नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। ग्रामीणों से नशा के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को सहयोग देने की अपील की। वहीं, ग्रामीणों को जीवन में नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। थाना अध्यक्ष आशीष रवियान ने कहा कि नशा तेजी से अपने पांव पहाड़ों पर पसार रहा है। जिसकी चपेट में हमारी युवा पीढ़ी आ रही है, जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को नशे के रोग से बचाना है। जिसके लिए ग्रामीणों के सहयोग की आवश्यकता है। ग्रामीण को नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए। कहा कि पुलिस भी लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें