फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वैदिक नगर के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
वैदिक नगर के ग्रामीणों को जल्द पेयजल किल्लत से निजात मिलने वाली है। यहां जल जीवन मिशन के तहत 2.27 करोड़ की लागत से ऊर्ध्व जलाशय का निर्माण शुरू हो गया है। प्रतीत नगर के वैदिक नगर क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को दूर-दराज से पीने का पानी लाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए 2023 में करीब 2.27 करोड रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत हुई। इसके तहत क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछा दी गई, मगर ऊर्ध्व जलाशय का निर्माण नहीं हो सका। योजना का कार्य फरवरी 2024 में पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन, भूमि के अभाव में ऊर्ध्व जलाशय का निर्माण अटका हुआ था। बीते चार अक्टूबर को ऋषिकेश में जन सुनवाई के दौरान जिला योजना समिति के सदस्य राजेश जुगलान ने जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष यह मामला रखा। डीएम के निर्देश पर विभागीय अधिकारी हरकत में आए और तत्काल जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की। जल संस्थान के सहायक अभियंता कमलेश पंत ने बताया कि पेयजल टैंक का निर्माण शुरू हो चुका है। जिला नियोजन समिति के सदस्य राजेश जुगलान ने बताया कि करीब एक वर्ष से लंबित पड़ी योजना के तैयार होने से वैदिक नगर के 300 से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें