फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में सीडीओ के समझाने पर माने ग्रामीण, लोकसभा चुनाव में करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद सहसपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया। सीडीओ ने ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। जून में सड़क निर्माण का भरोसा भी दिलाया। सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने वर्ष 2019 में भी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन


ग्रामीण कई वर्षों से वन भूमि से होकर गुजरने वाले डूंगा-थानगांव-मिसरास पट्टी तक सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। मांगें न माने जाने पर इस बार भी चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया था। बृहस्पतिवार को सीडीओ झरना कमठान लोक निर्माण, वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचीं। उन्हाेंने पंचायत घर में ग्रामीणों से वार्ता की। उनके समझाने पर लोग मान गए। सीडीओ ने बताया कि जिला योजना के तहत वन विभाग को बजट मुहैया कराया जाएगा, ताकि गांव तक पहुंचने के लिए 3.27 किमी पक्की टाइल्स रोड का निर्माण किया जा सके। प्रधान दीवान सिंह पुंडीर ने बताया कि आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। कहा कि यदि जून में सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन




इस मौके पर एएसपी मुकेश ठाकुर, वन विभाग की एसडीओ शिप्रा शर्मा, मोहम्मद आमिर, आशीष कठैत, पीके वर्मा, अंकित पंवार, गजेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें