फोटो....
साहिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में लंबे समय के इंतजार के बाद अल्ट्रासाउंड जांच मशीन मिलने पर क्षेत्र लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के लोग अस्पताल बनने के 19 साल बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने पर खासे उत्साहित दिख रहे हैं। अब यहां के लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने विकासनगर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों ने डीएम का आभार व्यक्त किया है। साहिया क्षेत्र के 180 गांवों के लोगों के लिए 30 बेड के अस्पताल सुविधा थी। लेकिन, अल्ट्रासाउंड जांच मशीन होने के कारण यहां लोगों को विकासनगर जाना पड़ता था। इसमें सबसे अधिक परेशानी गर्भवती को होती थी। अस्पताल को मशीन मिलने से अब गर्भवती को अल्ट्रासाउंड जांच करवाने के लिए विकासनगर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका समय और खर्च दोनों बचेगा। संवाद