फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन महीने से ग्रामीणों, श्रद्धालुओं को मार्ग खुलने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नराया-फेडूलानी मोटर मार्ग पर तीन महीने पहले मलबा आ गया था, तब से यह मार्ग बंद है। कुछ जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं। यह मार्ग हिमाचल प्रदेश को भी क्षेत्र से जोड़ता है। यहां से तीन खतों की दैनिक आवाजाही के साथ बड़ी संख्या में चालदा महाराज के श्रद्धालु भी आते हैं। अब ग्रामीणों, श्रद्धालुओं को कई-कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चेईथा बैंड से लोरली अस्टाड मोटर मार्ग से जुड़े नराया-फेडूलानी मोटर मार्ग पर तीन माह पूर्व कई जगह भूस्खलन से मलबा व पेड़ गिर आए थे। इस कारण मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही व क्षेत्र के किसानों को मंडियों तक जाना प्रभावित हो गया। 10 से 14 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करके ग्रामीणों-किसानों को अपने जरूरी काम निपटाने पड़ रहे हैं। उधर, क्षेत्र के आराध्य देव चालदा महासू का प्रवास इन दिनों मार्ग से सटे दसऊ गांव में चल रहा है। वहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है।
ग्रामीण अनिल तोमर, दौलत सिंह ने बताया कि मोटर मार्ग बंद होने से उनकी दैनिक के साथ अन्य कामकाज भी प्रभावित हैं। दसऊ-पशगांव मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि मोटर मार्ग पर आए मलबे को साफ करके यातायात के लिए खोलने की कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बोले प्रभावित
प्रतिदिन यूटिलिटी लेकर जाना पड़ता है। रास्ता बंद होने के कारण सात किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर हर दिन काटता हूं। इससे डीजल व समय अधिक लग रहा है। - मुकेश कुमार, वाहन चालक

चेईथा बैंड से नराया की दूरी तीन-चार किलोमीटर है। लेकिन, दसऊ गांव जाने के लिए मार्ग बंद होने से 14 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर श्रद्धालुओं को काटना पड़ रहा है। - इंदर सिंह, ग्रामीण
-
मार्ग के बंद होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आवाजाही करनी पड़ रही है। इसके अलावा नकदी फसलों को मंडियों तक ले जाने में काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। - मंजीत, ग्रामीण

बोले अधिकारी
मोटर मार्ग पर चिकनी मिट्टी जमा हो गई है, जो बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो रही है। इससे मार्ग पर फिसलन भी काफी अधिक है। मौसम खुलते ही मिट्टी को साफ करके यातायात को सुचारु करा लिया जाएगा। - रचना थपलियाल, अधिशासी अभियंता, अस्थायी खंड साहिया, लोनिवि।

मोटर मार्ग पर आया मलबा
रातभर बारिश होने के कारण दरागाड-कथियान मोटर मार्ग से ग्राम सरनी के लिए जाने वाले रास्ते पर मलबा आ गया जिससे आवाजाही बंद हो गई। लोनिवि ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। ग्राम सारनी को जाने वाले रास्ते के किलोमीटर छह में एक स्थान पर मलबा आने से आवाजाही बाधित हो गई। अवर अभियंता वीरेंद्र खेड़ा ने बताया कि जेसीबी से मलबे की सफाई करा दी गई है। फिलहाल, मार्ग सुचारु है।




बंद चार मार्गों को खोलने का काम जारी

क्षेत्र के बंद चार मोटर मार्गों पर लोनिवि की जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का बाढ़वाला से जुड्डो-मटोगी मोटर मार्ग तीन स्थान पर बंद है। अस्थायी खंड साहिया का ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर है। अस्थायी खंड चकराता का टुंगरा मोटर मार्ग एक, मिंडाल मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है। अस्थायी खंड साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के अब सिर्फ चार मार्ग आवाजाही के लिए बंद अन्य सभी से मलबा हटाकर यातायात को सुचारु करा लिया गया है।
-

चेतावनी स्तर से यमुना नीचे, टोंस में पानी अधिक

यमुना में प्रवाह का चेतावनी स्तर 455.37 है और सोमवार को प्रवाह 454.60 मीटर पर रहा। टोंस नदी का चेतावनी स्तर 643.60 मीटर है इसका बहाव 644.15 मीटर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें