पंचायतों के अधिकार कम करने के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शनविकासनगर। मनरेगा के नए नियमों और वीबी रामजी योजना में पंचायतों के अधिकार कम करने के विरोध में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने विकासनगर ब्लॉक में प्रदर्शन किया। प्रधान संगठन के भारत तोमर और भूपेंद्र परमार के नेतृत्व में जुटे प्रधानों ने कार्यस्थल पर बायोमीट्रिक हाजिरी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नए नियमों से पंचायतों की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है और ग्रामीण विकास के कार्यों में बाधा आ रही है। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों की मौजूदा दैनिक मजदूरी को अपर्याप्त बताते हुए इसे बढ़ाकर कम से कम 600 रुपये प्रतिदिन करने की जोरदार वकालत की।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मनरेगा कोऑर्डिनेटर विपुल जैन ने भी नए नियमों पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत समिति की ओर से पारित प्रस्तावों में उच्च स्तर पर कोई संशोधन नहीं होना चाहिए। विकास कार्यों की स्वीकृति पूरी तरह से पंचायतों के प्रस्तावों के अनुसार हो, न कि उच्च अधिकारियों की मनमर्जी से। संवाद