फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश में 11वें स्थान पर विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पालिका ने कमाल कर दिया है। नगर पालिका को देश में 510वीं रैकिंग मिली है। वहीं प्रदेश में 11वीं स्थान मिला है। नगर पालिका ने देश में 2153 और प्रदेश सात रैंक की छलांग लगाई है। नगर पालिका को पहली बार कूड़ा मुक्त शहरों में एक स्टार मिला है। खुले में शौच मुक्त में नगर पालिका को अब डबल प्लस की श्रेणी मिल गई है। नगर पालिका विकासनगर साल दर साल स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022-23 में प्रदेश में नगर पालिका की रैंकिंग 38 थी। नए अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट के कार्यभार संभालने के बाद नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लंबी छलांग लगाना शुरू किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में नगर पालिका प्रदेश में 18वें स्थान पर आ गई। पहली बार नगर पालिका क्षेत्र खुले में शौच मुक्त घोषित हुआ। नगर पालिका को ओडीएफ प्लस की श्रेणी मिली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पालिका ने एक बार सभी को चौंका दिया। नगर पालिका ने कूडा मुक्त शहरों की श्रेणी में एक स्टार हासिल किया। प्रदेश में स्वच्छ रैंकिंग में 11वें स्थान पर आ गई। देश में 510वीं रैंकिंग प्राप्त कर 2153 नगर पालिकाओं को पीछे किया।नगर पालिका की बड़ी कामयाबी के पीछे कई कारण रहे। शत प्रतिशत घरों से कूड़ा उठान, स्रोत स्तर पर 42 फीसदी कूड़े की छंटाई, 54 फीसदी कूड़े का प्रसंस्करण ने नगर पालिका के रैंकिंग के रथ को आगे बढ़ाया। नगर पालिका के प्रदर्शन पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने हर्ष जाहिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें