रुई की फैक्टरी में आग भड़क उठी
- फोटो : amar ujala
देहरादून जिले के अंतर्गत विकासनगर में एक रुई की फैक्टरी में आग भड़क उठी। जिसमें अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से फैक्टरी में रखी मशीन, रजाई, गद्दे, कपड़े और रुई पूरी तरह जल गई। आगजनी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इससे पहले भी इसी फैक्टरी में दो बार आग लग चुकी है।
वहीं दोपहर बाद देहरादून के सत्तोवाली घाटी में एक गोदाम में आग लग गई। सूूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी।