देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यता कार्यक्रम के तहत हरिद्वार रोड में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजसेवी विजय रावत अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने उन्हें दल की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा, रावत के उक्रांद से जुड़ने से दल को मजबूती मिलेगी। केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा, समाज सेवी डॉ सौम्य चौधरी ने भी दल की विचार धारा से प्रभावित होकर सदस्यता ली। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, पंकज व्यास, बहादुर सिंह रावत, जयप्रकाश उपाध्याय, आनंद सिलमाना, प्रताप कुंवर, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विजेंद्र रावत आदि शामिल रहे। ब्यूरो