फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और संस्कार की पाठशाला है विद्या मंदिर : मुन्ना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी, डाकपत्थर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्तराखंड की लोक संस्कृति की छठा बिखेरी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्या भारती का मॉडल सर्वोत्तम है। जहां छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और संस्कार की शिक्षा भी ग्रहण कर करते है। वहीं इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से विद्यालय में शौचालय निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला, प्रबंधक भारत चौहान, कोषाध्यक्ष सुबोध गोयल, केसर सिंह चौहान, नीरज अग्रवाल, अशोक कुमार, तपेंद्र, कमलेश, कालिका, दिवाकर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें