फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचएमएस भर्ती के साक्षात्कार की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए : बेरोजगार संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बेरोजगार संघ बीएचएमएस भर्ती प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्ड करने की मांग की है। इसको लेकर संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उत्तराखंड चिकित्सा सेवा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत की अनुपस्थिति में सचिव गरिमा रोलांकि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड चिकित्सा बोर्ड की ओर से चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद एवं यूनानी) के पदों की भर्ती में अनियमितता हुई है। अब चार अगस्त से शुरू हो रहे बीएचएमएस भर्ती परीक्षा के साक्षात्कारमें भी गड़बड़ी होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा, बीएचएमएस भर्ती में उत्तराखंड सरकार के कुछ लोग अपने लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए अभ्यर्थियों का जो साक्षात्कार किया जाना है उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जानी जरूरी है। इस दौरान बेरोजगार संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह एवं अखिल तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें