फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए डाली थी वीडियो, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो डालने के आरोपी को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। उसके पास से बिना लाइसेंसी दो पिस्टल बरामद हुई हैं। वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि 23 और 28 अप्रैल को एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें वह हाथ में पिस्टल लहराता दिख रहा था। जांच में आरोपी की पहचान कांवली रोड निवासी गौरव डबराल (34) के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्जकर गौरव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गौरव ने बताया कि उसने शोभित नाम के युवक से पिस्टल खरीदी थीं। आरोपी शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें