सभासदों की बैठक
इस मामले को लेकर शाम को नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भवन के कक्ष पर ताला लगा दिया गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनी व्यवस्था स्वयं करने के लिए कह दिया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi News: निर्माण के दौरान हो रहे विस्फोट से भटवाड़ी में पांच भवनों में आई दरारें, लोगों में दहशत
डीएम व एसपी से मिले हिंदू संगठनों के लोग
गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नजाम पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों के लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले। बजरंग दल और एबीवीपी ने इस घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान, सरकारी भवनों पर गैर हिंदुओं के धार्मिक गतिविधि पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान राकेश मैठाणी, पवन राठौर, रवि झिंक्वाण, आदर्श, सौरभ अग्रवाल, देव गौड़, सुशील डिमरी आदि शामिल रहे।