फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: एलबीएस अकादमी पहुंचे उपराष्ट्रपति, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में की शिरकत

Thu, 20 Aug 2026 11:53 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज आईएएस प्रोफेशनल कोर्स (2024 बैच) के फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) पहुंचे। यहां उन्होंने वर्ष 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन


अकादमी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अकादमी में आयोजित समापन समारोह में भाग लिया।

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: आईएफएस के किया संवाद, कहा-व्यक्तिगत के बजाय टीम वर्क से काम करें
विज्ञापन


आईएएस प्रोफेशनल कोर्स फेज-II का आयोजन वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण के तहत किया गया। समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर उन्हें देश की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जन-केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित किया। उपराष्ट्रपति के मसूरी आगमन को लेकर अकादमी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें