फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भोपालपानी पुल पर आवाजाही पूरी तरह ठप, पुल के दोनों तरफ सर्विसलेन बनाने के साथ ही गाड़ियों की आवाजाही शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपालपानी पुल की एप्रोच रोड की दीवार ढहने के बाद इस पर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। पुल के दोनों तरफ सर्विसलेन बनाकर यहां से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। उधर, अभी पुल की जांच भी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में पुल पर मरम्मत कार्य कब शुरू होगा इस पर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार ने नवनियुक्त अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के साथ पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जानकारियां जुटाईं। बता दें कि भोपालपानी पुल मामले की जांच पहले मुख्यालय में तैनात मुख्य अभियंता अशोक कुमार को सौंपी गई थी। इसके बाद यह जांच हल्द्वानी में तैनात मुख्य अभियंता डीके यादव को सौंपी गई है।
हालांकि अभी जांच शुरू नहीं हो पाई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुल का मरम्मत कार्य शुरू हो पाएगा। इसके बाद ही लोग इस पर आवाजाही कर सकेंगे। विभागीय इंजीनियरों ने बताया कि जांच अधिकारी मुख्य अभियंता डीके यादव ने पुल के निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज मंगाए हैं। उधर, भोपालपानी पुल प्रकरण में शासन और मुख्यालय स्तर से जांच अधिकारी बदले जाने को लेकर भी तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें