Iशहर की सड़कों पर वीआईपी की तरह अपने वाहन से हूटर बजाना एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। वाहन को पुलिस कोतवाली ले गई और सीज कर दिया। एसएसआई केके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हरियाणा नंबर का एक वाहन हूटर बजाकर वीआईपी की तरह शहर की सड़कों पर घूम रहा था। सूचना मिलने पर वाहन चालक को थाने लाया गया और वाहन सीज किया। साथ ही वाहन से हूटर भी हटाया गया। बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। I