फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बस्ती में गिरा वाहन मासूम समेत नौ घायल

Wed, 19 Aug 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सप्लाई तिराहे के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। विकासनगर से कुनवा गांव की ओर जा रहा एक बोलेरो कैंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे वाल्मीकि बस्ती में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन बस्ती के मकानों के बजाय एक खाली मैदान में गिरा, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे में वाहन सवार एक महिला और तीन वर्षीय बच्चे सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन के अंदर फंसे और झटके से बाहर छिटके घायलों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को चकराता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उनका उपचार शुरू कर दिया।कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ग्राम कुनवा निवासी अमित चौहान चला रहा था। हादसे में चालक के अलावा कुनवा निवासी शेर सिंह, पुनिंग निवासी राम सिंह और संतोष, पिंगवा निवासी अनिल तोमर, रजाणु निवासी कलमू और संगतराम, तथा खारसी निवासी शीला व उनका तीन साल का बेटा शिवांश घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें