फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एबीवीपी के छात्रों ने महाविद्यालय में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रI

10 सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में मंगलवार को तालाबंदी की। विरोध में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार से आमरण अनशन किया जाएगा।

छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर सुबह 10.00 से दोपहर 2.00 बजे तक तालाबंदी की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं। इस कारण अनिश्चितकालीन तालाबंदी को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन क्रमिक अनशन और धरना जारी रहेगा। प्रशासन को बृहस्पतिवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि स्नातक कला संकाय में भूगोल, फाइन आर्ट, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सेना विज्ञान, विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस और स्नातकोत्तर कला संकाय में शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र जैसे विषय नहीं हैं। वनस्पति और जंतु विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए छात्रों को देहरादून जाना पड़ता है। रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती नहीं की जा रही है। वार्डन की तैनाती न होने से छात्रावास बंद पड़ा है। महाविद्यालय को जाने वाली दोनों सड़क बदहाल स्थिति में है। शास-प्रशासन से लगातार समस्याओं के समाधान के लिए कहा जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


तालाबंदी करने वालों में महासचिव प्रियांशु चौहान, वंशिका दयाल, माही वर्मा, रोहन सप्पल, विकेश चौहान, प्रवीन सुमाण, विक्की पंवार, राहुल तोमर, लक्ष्मी वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें