वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय पछवादून का सबसे बड़ा सरकारी महाविद्यालय है। यहां 1800 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। लंबे समय से महाविद्यालय को जाने वाला रास्ता बदहाल पड़ा है। सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है, जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। छात्रों की मांग के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय को जाने वाली सड़क की 10 साल से मरम्मत नहीं हुई। छात्र-छात्राओं को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आसपास कर्मचारी आवास भी है, लेकिन इसकी कोई सुध नहीं लेता है। छात्रसंघ चुनाव में सड़क प्रमुख मुद्दा भी बनती है। वादे भी होते हैं और आश्वासन भी मिलता है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होती है।
Iसमय-समय पर सड़क की मरम्मत की मांग छात्र करते आ रहे है। छात्रसंघ अध्यक्ष होने के नाते विधायक से सड़क की मरम्मत की मांग की है।
I
I
I
Iआशीष बिष्ट, अध्यक्ष, छात्र संघ
I
I
I
I
I
Iसड़क की हालत जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं। कॉलेज आने में बड़ी परेशानी होती है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है।
I
Iकल्पना डोगरान, छात्रा
I
I
I
Iछात्रसंघ चुनाव के समय छात्र नेता सड़क बनाने का वादा करते हैं, चुनाव जीतने के बाद भूल जाते है। छात्रों की परेशानी किसी को नहीं दिखाई देती।
I
I
I
Iदिव्यांशी नेगी, छात्रा
I
I
I
I
I
I
I
Iसड़क की मरम्मत के लिए शासन को प्राकलन तैयार कर भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
I
Iविमल डबराल, पीआरओ, यूजेवीएनएलI