फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कलस्टर बनाकर कराई जाएगी संयुक्त सहकारी खेती, सभी 95 ब्लॉक में खुलेंगे जन सुविधा और जन औषधि केंद्र

Sat, 01 Apr 2023 04:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में सहकारिता विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की है, जिसका श्रेय विभाग के सभी अधिकारी एवं कार्मिकों को जाता है। रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग ने प्रत्येक ब्लाक में वीर माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक में वीर माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती की जाएगी। शुरूआत 10 ब्लॉक में संयुक्त खेती का मॉडल तैयार कर की जाएगी। इसके साथ ही बहुद्देशीय सहकारी समितियों के तहत सभी 95 ब्लॉकों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों चरणबद्ध ढंग से योजना को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में शुक्रवार को सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। डाॅ. रावत ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में सहकारिता विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की है, जिसका श्रेय विभाग के सभी अधिकारी एवं कार्मिकों को जाता है।

विज्ञापन


डाॅ. रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग ने प्रत्येक ब्लाक में वीर माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती करने का निर्णय लिया है, इसके तहत वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कलस्टर बनाकर खेती की योजना तैयार की जाएगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इस योजना से पलायन भी रूकेगा। प्रथम चरण में 10 ब्लॉक का चयन कर संयुक्त सहकारी खेती का मॉडल तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: आज से कई बदलाव... बिजली-पानी-दवा महंगी और शराब सस्ती.. जान लें सोने के आभूषणों से जुड़ा ये नियम

इसके अलावा सभी प्रदेश के सभी ब्लॉक में जन सुविधा केंद्रों की स्थापना की जाएगी, जिससे आम लोगों एवं सहकारिता से जुड़े काश्तकारों को एक ही छत के नीचे इंटरनेट व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को सस्ता इलाज मिले इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक जन औषधि केंद्र भी खोला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें