पूर्व आईएएस अधिकारी व सेवानिवृत्त सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी के पुत्र वेदांत चौधरी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली। इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। वेदांत चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून से प्राप्त की। उन्होंने बीकॉम और सीए की पढ़ाई एक साथ करते हुए पिछले वर्ष बीकॉम की डिग्री हासिल की और अब सीए परीक्षा में सफलता हासिल की है।