फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संयुक्त नागरिक एवं संबद्ध संगठन ने जारी किया दूनवासियों का घोषणापत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहर में यातायात जाम, बढ़ता प्रदूषण, पेड़ों का कटान और सड़कों की खुदाई पर जताई चिंताI
विज्ञापन




दून में सक्रिय विभिन्न सामाजिक संगठनों, रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटीज, मोहल्ला कल्याण समितियों, पूर्व सैनिकों, पत्रकारों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, राज्य आंदोलनकारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों के समन्वित मंच ‘संयुक्त नागरिक संगठन एवं संबद्ध संगठन’ की ओर से शनिवार को ‘दून डिक्लेरेशन’ (दूनवासियों का घोषणा पत्र) जारी किया।



उत्तरांचल प्रेस क्लब के डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल सभागार में आयोजित प्रेस काॅफ्रेंस में संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (अप्रा.) केजी बहल, सचिव सुशील त्यागी, पूर्व कर्मचारी नेता जगमोहन मेहंदीरत्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल, पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती व संगठन के उपाध्यक्ष कर्नल (अप्रा.) बीएमएस थापा आदि ने तमाम संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसे जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कर्मचारी नेता जगमोहन मेहंदीरत्ता ने बताया कि शहर के लोग यातायात जाम, प्रदूषण जैसी समस्या से बेहाल हैं। शहर की शांति और हरियाली खत्म हो रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर दून को और बदहाल कर दिया गया है। वर्षों से पूरा शहर खुद और बन रहा है। मनमाने ढंग से काम हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने बताया कि दून को लेकर चिंता करने वाले जागरूक लोगों को दो नवंबर को संगठन की बैठक में बुलाया गया था। इसमें 18 से अधिक संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसी में तय किया गया था कि नागरिकों की ओर से दून डिक्लेरेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें