फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023:  नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा स्वरूप की हुई पूजा, माता रानी के भजनों पर झूमे भक्त

Thu, 19 Oct 2023 10:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

नवरात्र के चौथे दिन देवी के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने व्रत रखा। देवी को फल का भोग लगाया। घरों और मंदिरों में अखंड ज्योत जलती रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर दर्शन किए।
विज्ञापन
मां वेष्णों देवी गुफा में पूजा-अर्चना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में शारदीय नवरात्र का उल्लास जारी है। घरों और मंदिरों में देवी के विभिन्न रूपों को पूजा जा रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन किए।

विज्ञापन


भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। नवरात्र के चौथे दिन देवी के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने व्रत रखा। देवी को फल का भोग लगाया। घरों और मंदिरों में अखंड ज्योत जलती रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर दर्शन किए।

कालसी स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर, अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर, पश्चिमीवाला रोड स्थित नौ दुर्गा मंदिर, हरबर्टपुर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से देवी के विभिन्न रूपों का गुणगान किया। शाम को भी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। फल के साथ ही मिष्ठान का भोग लगाया गया। पंडित मनोज पैन्यूली ने बताया कि कूष्मांडा मां का अन्नपूर्णा स्वरूप है। नवरात्र के चौथे दिन शाक सब्जी और अन्न का दान फलकारी होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...काम की खबर: फिर अटक गई योजना...अभी नहीं लगेंगे आपके घरों पर बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर, टेंडर निरस्त
विज्ञापन


आज चढ़ाया जाएगा झंडा
मां शाकुंभरी देवी झंडा सेवा समिति चकराता की ओर से बृहस्पतिवार को माता का झंडा चढ़ाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि छावनी बाजार स्थित शाकुंभरी देवी के स्थान पर स्थापित झंडे जी को शाम 4 बजे नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें