फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: छह महीने बाद आधा घंटा पहले दून से दिल्ली पहुंचेगी वंदे भारत, समय कम करने को ट्रैक पर काम जारी

Fri, 02 Jun 2023 11:31 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी पहुंचे उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने कहा कि ट्रेन का यात्रा समय घटाने के लिए हमें ट्रैक पर बहुत काम करना है, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। उम्मीद है कि 6 महीने में हम सभी काम पूरे कर लेंगे और वंदे भारत आधे घंटे पहले ही दून से आनंद विहार का सफर तय कर लेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से आनंद विहार (दिल्ली) पहुंचने में आधा घंटा कम समय लेगी। यह बात उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने कही। वे बृहस्पतिवार को ओक ग्रोव स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि ट्रेन का यात्रा समय घटाने के लिए हमें ट्रैक पर बहुत काम करना है, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। उम्मीद है कि 6 महीने में हम सभी काम पूरे कर लेंगे और वंदे भारत आधे घंटे पहले ही दून से आनंद विहार का सफर तय कर लेगी।

विज्ञापन


मसूरी में शुरू नहीं होगी रेलवे आउट एजेंसी

एक साल पहले बंद हुई मसूरी की रेलवे आउट एजेंसी के शुरू होने के सवाल पर अजय नंदन ने कहा कि शहर में आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत 6 टिकट बुकिंग प्वॉइट काम कर रहे हैं। इसके अलावा लबासना में भी पैसेंजर आरक्षण काउंटर है। पर्यटक इन स्थानों से टिकट बुक करा सकते हैं। इसलिए अब रेलवे आउट एजेंसी की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें...आंखों देखी: प्रमोद ने बोला था-टाइम काट रहा हूं, फिर...सीएम सुरक्षा के कमांडो की मौत ने खड़े किए ये सवाल

दून एक्सप्रेस को देहरादून लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है

डीआरएम ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग जितने भी टनल है उन सभी पर एक साथ काम चल रहा। स्टेशनों का काम भी तेजी से चल रहा है।हमारी कोशिश दिसंबर 2024 तक काम पूरा करने की है। दून एक्सप्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि दून एक्सप्रेस ऋषिकेश से संचालित की जा रही है। अभी इसको देहरादून वापस लाने का कोई प्रस्ताव नही है। इस साल के बजट में 75 करोड़ रुपये का एक अंब्रेला प्रोविजन रखा गया है। इस प्रोविजन के तहत ओक ग्रोव स्कूल कोई भी विकास कार्य स्वीकृत कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें