फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: दून से फिर लखनऊ पहुंची वंदे भारत, शेड्यूल निर्धारण में अभी लगेगा समय

Fri, 15 Mar 2024 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

दून-लखनऊ वंदे भारत के संचालन में दून से लखनऊ स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों के लिए किराया निर्धारण अभी नहीं किया गया।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत ट्रेन उत्तराखंड की राजधानी से उत्तर प्रदेश की राजधानी बुधवार-बृहस्पतिवार की रात एक बार फिर पहुंची। यह दून से लखनऊ के लिए पहली बार सोमवार को चली थी। वहां से मंगलवार की रात दून लौटी। अभी ट्रेन का शेड्यूल निर्धारित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, दूसरी बार लखनऊ पहुंची वंदे भारत वहां यार्ड में खड़ी की गई है। ट्रेन के लिए मेंटिनेंस वार्ड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य कई तैयारियों पर भी कार्य किया जा रहा है। सभी कार्य पूरे होने के बाद किराये का निर्धारण किया जाएगा और ट्रेन को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा।

Uttarakhand : सबसे पहले देहरादून में चलन से बाहर होंगी डीजल सिटी बस और विक्रम, मिलेगा इतना अनुदान
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रूवल के बाद बुक कर सकेंगे टिकट
दून-लखनऊ वंदे भारत के संचालन में दून से लखनऊ स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों के लिए किराया निर्धारण अभी नहीं किया गया। किराया निर्धारित करने और इसके अप्रूवल के बाद ऑनलाइन अपडेट कर दिया जाएगा। फिर इस ट्रेन के टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। ये सारे कार्य पूरे होते ही ट्रेन का नियमित संचालन किसी भी दिन शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें